Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट, गैलीलियो हाउस ने जीता खिताब

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय केवल ज्ञान और परीक्षा के अंकों तक सीमित न रहकर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा मैदान में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट में एरिस्टोटल हाउस और गैलीलियो हाउस के बीच कड़े मुकाबले के बाद गैलीलियो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। टीम के खिलाड़ियों ने दक्षता, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।

 

व्यक्तिगत श्रेणियों में —अर्जुन घनशाला को फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

शिवांश भट्ट को बेस्ट फुटबॉलर के सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला, डॉ. राखी घनशाला और तेजस्वी घनशाला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों तथा गणमान्य सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दूरदर्शिता का विकास होता है।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तृतीय स्थान*

prabhatchingari

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

cradmin

हर्षल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

cradmin

कर्णप्रयाग व्यापार मंडल चुनाव संपन्न, अनिल खण्डूरी अध्यक्ष व आदित्य नवनी महामंत्री निर्वाचित

cradmin

केंद्रीय संचार ब्यूरो का यूआईटी में जनजागरूकता अभियान शुरू

cradmin

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत STF व पुलिस को बड़ी सफलता

cradmin

Leave a Comment