Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध मादक पदार्थ के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की 12.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम ने गश्त एवं चैकिंग के दौरान सपेरा बस्ती क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विक्रमनाथ पुत्र स्वर्गीय रसालानाथ, निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र – 50 वर्ष) के रूप में की गई है। अभियुक्त के कब्जे से 12.77 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख है, बरामद की गई।

 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 – 380/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आमजन से अपील की है कि समाज को नशामुक्त बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

 

 

 

Related posts

कांग्रेस को बड़ा झटका: मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

cradmin

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू ग्राउंडिंग की मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

cradmin

सोनप्रयाग के पास डम्पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।*

prabhatchingari

यूएसएन इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में किया प्रवेश

prabhatchingari

लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश

cradmin

Leave a Comment