Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रभावितों की दहलीज़ पर पहुंचा प्रशासन, डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की मुस्तैदी

 

 

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने आज तहसील सदर के विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

 

तहसील सदर क्षेत्र आपदा से सर्वाधिक प्रभावित है। अब तक प्रशासन द्वारा 1.21 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की जा चुकी है तथा क्षति का सर्वे कर मुआवजा वितरण की कार्रवाई निरंतर जारी है।

 

डीएम के आदेश पर एसडीएम ने राहत शिविरों – होटल हिल व्यू, हेली रिज़ॉर्ट आदि का भी निरीक्षण किया और प्रभावितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

गौरतलब है कि पहले ही दिन से जिले के उच्च अधिकारी आपदा प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं। हाल ही में जिलाधिकारी ने दुर्गम क्षेत्रों फुलैत और छमरोली का निरीक्षण कर विशेष तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारियों को मौके पर तैनात किया था, जिसके परिणामस्वरूप क्षति आकलन व मुआवजा वितरण की प्रक्रिया युद्धस्तर पर संचालित है।

 

 

 

 

Related posts

प्रयागराज में अमृत स्नान पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस रही तैनात

prabhatchingari

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

cradmin

चीन सीमा से जोड़ने वाला तमक पुल भारी बारिश में बहा, 14 गांवों का संपर्क टूटा

cradmin

दून पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार

cradmin

भावों के रंग में रंगा ‘नवरस’ वार्षिकोत्सव, मंच पर झलकी सृजनात्मकता और उत्साह की छटा

cradmin

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: 72 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

cradmin

Leave a Comment