Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

कांग्रेस को बड़ा झटका: मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों नेता आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।इस घटनाक्रम से प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मथुरा दत्त जोशी के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जोशी को काफी कुछ दिया है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना मां समान कांग्रेस के साथ विश्वासघात है।” बयान देते हुए गरिमा दसौनी बेहद भावुक हो गईं।भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए इसे बड़ी राजनीतिक सफलता माना है, जबकि कांग्रेस इसे नैतिकता के खिलाफ करार दे रही है।

Related posts

टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज, सीडीओ ने दिए सघन अभियान के निर्देश

cradmin

एम आई टी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने पृथ्वी दिवस से पहले गन्ने के रस से हाइड्रोजन उत्पादन और उन्नत बायोडीजल तकनीक में नवाचार की घोषणा की

prabhatchingari

टीएचडीसी ने 444 मेगावाट विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के मुख्य बांध पर कंक्रीट कार्य शुरू करने के साथ मील का पत्थर हासिल किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया…

prabhatchingari

सोशल पेश करता है खास नवरात्रि मेन्यू, व्रत में भी लाजवाब स्वाद

cradmin

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

prabhatchingari

Leave a Comment