Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

 

 

देहरादून, । केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के उन वीर सपूतों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को “सैन्य भूमि” कहा जाता है और यहां के प्रत्येक घर से कोई न कोई बेटा या भाई सेना में देश की सेवा कर रहा है। ऐसे में यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत देने वाला है, बल्कि यह सैनिक परिवारों के मनोबल को भी और अधिक सशक्त करेगा।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए मिलकर कार्य कर रही है।

Related posts

कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF,ने त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित….

prabhatchingari

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू* 

cradmin

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ग्रामीण महिलाओं के विकास को दी एक नई परिभाषा

prabhatchingari

देहरादून सोशल ला रहा है अपना पॉपुलर ‘बनारसी पाटियाला’ अब सिर्फ ₹199 में

cradmin

टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट का वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ — भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में टीएचडीसीआईएल की ऐतिहासिक छलांग

cradmin

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने आयोजित किया रेंजर्स पूल चैम्पियनशिप 2025

cradmin

Leave a Comment