Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

देहरादून:-राज्य कर विभाग (जीएसटी) के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं.. उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने उन्हें देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए आरोपी डॉ शशिकांत दुबे वर्ष 2015 के पीसीएस अधिकारी हैं. गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम अभियुक्त के देहरादून आवास में तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं..

अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि आरोपीय अधिकारी ने शिकायतकर्ता से ₹01 लाख की रिश्वत मांगी थी. इसी क्रम में 75 हजार रुपए की घुस लेते हुए जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे को लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय से विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फिलहाल उनके आरोपी अधिकारी के आवास की सर्चिग कर आगे की कार्रवाई जारी हैं ।जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर खुले एक रेस्टोरेंट के मालिक से GST के आरोपी अधिकारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.06 महीने पहले खुले रेस्टोरेंट के मालिक से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी.. आरोप हैं कि राज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत दुबे को आज (25 जून 2024) को रेस्टोरेंट मलिक ने जैसे ही उनके ऑफिस में 75 हज़ार रुपए दिए. तभी पीछे से विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया. शशिकांत दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है. गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है

Related posts

मायरा केयर फाउंडेशन ने मनाया विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस से फैलाई जागरूकता की लहर ।

cradmin

स्थापना दिवस पर ग्राफिक एरा में डॉ सोमनाथ ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे…..

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

cradmin

कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए जीवन में आगे बढ़ने का समय

cradmin

जनपद चमोली के नवनियुक्त 27 प्राविधिक (पीएलवी) कार्यकर्ताओं का इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू

prabhatchingari

नॉट मी, बट यू” की भावना संग विश्वविद्यालय में मना एनएसएस दिवस, तीन नई यूनिट की घोषणा

cradmin

Leave a Comment