Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल में अर्धसैनिक बलों के आश्रितों को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा

देहरादून,  ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज  और एक्स-सीएपीएफ  पर्सनल एसोसिएशन  के बीच  सस्ती दरों पर उपचार के लिए आज एमओए किया गया है। इस एमओए के तहत पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों,  सेवारत कर्मियों तथा उनके आश्रित परिजनों को सीजीएचएस  द्वारा स्वीकृत दरों पर चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
एमओए के तहत अर्धसैनिक बलों के जवानों और नॉन सीजीएचएस डिपेंडेंट्स को ओपीडी व आईपीडी परामर्श, जांचें,  शल्य चिकित्सा,  कैंसर उपचारों  तथा निर्धारित दरों पर बेड की सुविधा देना शामिल है। इस सुविधा का लाभ कार्मिकों के साथ माता-पिता,  पुत्र व पुत्रवधू,  पुत्री व दामाद को भी मिलेगा। विधवाओं,  वीर नारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। एमओए के अनुसार यह सुविधा देते समय उम्र, आय और रोजगार की स्थिति का इस सुविधा पर कोई प्रभाव नहीं होगा।  यह पहल उत्तराखंड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस समझौता पत्र पर ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से महाप्रबंधक मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) संजय पुरी और एक्स सीएपीएफ एसोसियेशन की ओर से महासचिव अवकाश प्राप्त कमांडेंट श्री जे एस तडियाल ने हस्ताक्षर किये। एमओए के दौरान आईजी एस एस कोठियाल (से. नि) बीएसएफ, आईजी पी सी डंगवाल (से. नि) एसएसबी, डीआईजी डॉ एन एस धर्मशक्तू (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर जे एस तड़ियाल (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर एस सी एस रावत (से. नि) सीआरपीएफ, निरीक्षक कुंदन सिंह (से. नि) सीआरपीएफ और ग्राफिक एरा  के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का करारा प्रहार

cradmin

मतदाताओं को बड़ी राहत, 2003 की मतदाता सूची अब एरिया के नाम से खोज सकेंगे

cradmin

एयरोडायनेमिक डिजाइन है देश का तकनीकि भविष्य

cradmin

सरकार ने दी ट्रैनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां

prabhatchingari

विरासत’ महोत्सव में गढ़वाली लोकगीतों ने छू लिया ‘मन-हृदय’

prabhatchingari

केंद्र एवं प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों के साथ: हेमंत द्विवेदी

cradmin

Leave a Comment