Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन. 1 की दस्तक, पहला मामला आया सामने,

देहरादून ,उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है जिससे हड़कंप मच गया है। बता दें कि 4 जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में 72 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी जिसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भेजा गया थक रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है।
आपको बता दू कि 3 और 4 जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला में कोविड का नया वेरिएंट जेएन. 1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।
संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है।

Related posts

सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित…

cradmin

विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सेवा के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

prabhatchingari

ईवी एक्सेस के माध्यम से अयोध्या को हरा-भरा बना रहे हैं

prabhatchingari

एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

रक्षा बंधन व जन्माष्टमी से पहले FDA की सख़्ती: मिठाइयों के 13 सैंपल लिए, तीन दुकानों को नोटिस

cradmin

Leave a Comment