Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण व जल श्रोतों के संरक्षण का संदेश ,सीएम धामी

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाये गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अह्वाहन किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

सहकारिता को मिलेगा नया संबल, गुरु राम राय व राज्य सहकारी संघ का ऐतिहासिक गठजोड़

cradmin

इंटक 18 को कर्मचारियों, महिलाओं व बेरोजगारों की माँगों को लेकर सचिवालय कूच

prabhatchingari

सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, सैन्य परिवारों को मिली सौगातों की बौछार”

cradmin

मिस रेडिएंट स्किन और ब्यूटीफुल हेयर सब-कांटेस्ट का आयोजन

prabhatchingari

राज्य कैबिनेट के 8 बड़े फैसले, स्वास्थ्य से लेकर हरित ऊर्जा तक बदलेगा सिस्टम

cradmin

साइंस में अच्छे अंक लाने के लिए ग्राफिक एरा में कैंप

prabhatchingari

Leave a Comment