Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

 

देहरादून,
भारतीय मौसम विभाग द्वारा देहरादून जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 14 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

भूस्खलन और त्वरित बाढ़ की संभावित आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संवेदनशील और आपदा-प्रवण क्षेत्रों में सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों की ओर न जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हालात पर करीबी नजर रखने और राहत-बचाव दलों को तत्पर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तेल के पात्र कलश गाडू घड़ा डिम्मर गांव से नरेन्द्रनगर रवाना

prabhatchingari

मिस टीन उत्तराखंड-2024 में टीनेजर्स ने बिखेरे जलवे

prabhatchingari

छात्रों ने सीखे व्यक्तित्व संवारने के गुर

cradmin

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद जीवन बीमा सुरक्षा के साथ अपनी पूंजी बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रोग्रो प्लान की शुरुआत की

prabhatchingari

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन……

prabhatchingari

Leave a Comment