Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पोखरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तस्कर, वाहन से ले जा रहा था बड़ी खेप

*थाना पोखरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तस्कर, वाहन से ले जा रहा था बड़ी खेप*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना पोखरी पुलिस टीम मनोज सिरोला प्रभारी निरीक्षक थाना पोखरी, अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, कांस्टेबल बलवीर सिंह,
होमगार्ड राकेश लाल लगातार पतारसी सुरागरसी कर रही थी।
कल सांय को पोखरी पुलिस टीम ने रुद्रप्रयाग मोहनखाल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 BX 8273 कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 08 पेटियों में कुल 384 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम ने तत्काल वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास रावत पुत्र श्री हुकम सिंह रावत निवासी ग्राम गोरना थाना/तहसील रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र लगभग 36 वर्ष बताया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त विकास रावत के विरुद्ध थाना पोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 05/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में पेस्टल वीड कॉलेज के छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित

prabhatchingari

ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में वृहद कार्रवाई

cradmin

आंवला एकादशी व रंगभरी ग्यारस आज, कुछ राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान उत्कृष्ट पहल के लिए सम्मानित किया गया

cradmin

एसएसपी की सख्ती से मचा हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर समेत दो तस्कर दबोचे

cradmin

बर्फबारी के बीच वाहनों में फंसे लोगों को SDRF टीम ने निकाला सुरक्षित।*

prabhatchingari

Leave a Comment