देहरादून, गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय मान्यता और रैंकिंग रहा, जिसमें संस्थागत गुणवत्ता सुधार और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यशाला का संचालन सुनील कुमार मलिक ने किया। विशेष अतिथि वक्ता डॉ. गीतांजली राघव, सीनियर मैनेजर – IQAC, UPES तथा इंजीनियर ऋषि नटियाल, असिस्टेंट मैनेजर – IQAC, UPES रहे। डॉ. राघव ने निरंतर गुणवत्ता सुधार, नवाचार और शोध संवर्धन पर बल दिया, वहीं श्री नटियाल ने NAAC सुधार 2024 और “लाइट बट टाइट” पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी।
कॉलेज के निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान को वैश्विक मानकों के साथ जोड़ने में मददगार हैं। सीईओ भूपिंदर सिंह, सीओओ विनीत अरोड़ा, सीएसओ सैथजीत सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने भी कार्यशाला को उपयोगी बताया।
इस कार्यशाला के सफल आयोजन में IQAC डिप्टी डायरेक्टर अंकुर जायसवाल और सोनाक्षी शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रश्नोत्तर सत्र के साथ संपन्न इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
