Prabhat Chingari
शिक्षा

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सफल होने के लिए संकल्प जरूरी- राज्यपाल

देहरादून ,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उपाधिधारकों से एक्सट्रा मेहनत करके दूसरों के लिए मिसाल बनने और आगे निकलने का आह्वान किया। राज्यपाल आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में चौथे दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में 8245 युवाओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्युटर एप्लीकेशन समेत विभिन्न विषयों में उपाधियां प्रदान की गईं।
दीक्षांत भाषण में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विभिन्न डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं से कहा कि अब उनकी एक नई यात्रा शुरु हुई है। इस यात्रा के लिए उन्हें कुछ संकल्प लेने होंगे। सफल होने के लिए ये संकल्प जरूरी हैं। युवाओं को प्रण करना होगा कि वे कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए रोजाना एक घंटा अधिक देंगे। एक्स्ट्रा कार्य उन्हें कार्य क्षेत्र में लीडर बनाता है। युवाओं को निगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहना होगा और खुली आंखों से सपने देखने होंगे। बिना किसी सीमा वाले सपने। अपने सपनों के रूप में अपने लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें कर्म की तरह पूरा करने में जुट जाना चाहिए। बिल्कुल अर्जुन की तरह। कार्य के प्रति जुनून रखना और अपनी वर्थ को पहचान कर उसे बढ़ाना युवाओं के हाथ में है।
राज्यपाल ने कहा कि यह एक चुनौती है कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़े और निगेटिव लोगों व नशे से बचें। इसके लिए इच्छा शक्ति, सैल्फ डिसिप्लिन और सैल्फ कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष के उदगारों को उद्धृत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सीखना यहां डिग्री लेने के बाद खत्म नहीं होना चाहिए। सीखना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जिंदगी के आखिरी क्षण तक इसे जारी रखना चाहिए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वर्ष 2023 और 2024 में पीएचडी करने वाले 17 युवाओं को डिग्री प्रदान की।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के चेयरमैन एवं संस्थापक डॉ कमल घनशाला ने दीक्षांत समारोह में युवाओं से उत्तराखंड के दूर दराज के इलाकों में स्टार्ट अप लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर स्थित राज्यों के समक्ष बड़ी चुनौतियां हैं। युवा नौकरी के लिए कहीं बाहर जाने के बजाय अपने पहाड़ों पर अपने गांव में या उसके आसपास बैठकर भी अपने स्टार्ट अप शुरु कर सकते हैं। वहां उन्हें मैन पावर भी सस्ती मिलेगी। अपना उदाहरण देते हुए डॉ घनशाला ने कहा कि वर्ष 1992 में इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने महज 29 हजार रुपये की लागत से स्टार्ट अप के रूप में ग्राफिक एरा की शुरुआत की थी, जो आज शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित कर रहा है। पहाड़ों पर कार्य शुरु करना युवाओं का दायित्व भी है।
डॉ घनशाला ने कहा कि आज के दौर में जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ चीजें बहुत आवश्यक हैं। पहली बात ये है कि कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिये। कम्युनिकेशन गैप होने के कारण छोटी छोटी बातें बड़ी समस्या बन जाती हैं। इसलिए समस्या उत्पन्न होने से पहले ही आगे बढ़कर अपनी बात स्पष्ट कर देनी चाहिए। इससे ईगो हर्ट नहीं होता। दूसरे आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखना आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है। कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए और सीखने का सिलसिला हमेशा चलते रहना चाहिए। तीसरे, जो भी कार्य करें उसे एंजॉय करें। जब अपने कार्य को एंजॉय करेंगे, तभी अपना बेस्ट दे पायेंगे। बेस्ट देंगे, तो आगे निकलेंगे। इसके साथ ही इन्सिक्योर लोगों को पहचानना आना चाहिए और उनसे दूर हो जाना चाहिए। युवाओं को सदैंव अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए।
कुलपति डॉ संजय जसोला ने डिग्री लेने वाले छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ जसोला ने कहा कि तेरह साल पहले रिकॉर्ड 100 दिनों में यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल के कैम्पस की शुरुआत करते डॉ कमल घनशाला ने युवाओं के भविष्य को संवारने का जो मिशन आरम्भ किया था, आज वह साकार हो रहा है। विश्वविद्यालय का यह सफर नई खोजों, पेटेंट, शोध और युवाओं को कामयाबी के क्षितित तक पहुंचाने की दृष्टि से एक कीर्तिमान बन गया है। इस दौरान टिहरी के गांव की छात्रा पूजा को 84.88 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट होने समेत उपलब्धियों की एक लम्बी सूची है। इस दौरान ग्राफिक एरा ने शहीदों के आश्रितों, जोशीमठ के आपदा पीड़ितों और सहायक कार्मिकों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा के जरिये अपने सामाजिक दायित्वों का बाखूबी अहसास कराया है। कुलसचिव डॉ दिनेश कुमार जोशी ने उपाधि पाने वालों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन पी ए आनंद ने किया।
इससे पहले भव्य अकादमिक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ओपन ऑडी से शुरु होकर समारोह स्थल पहुंची। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के साथ ही ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला, कुलपति डॉ संजय जसोला, कुलसचिव डॉ दिनेश कुमार जोशी, गवर्निंग कमेटी के सदस्य व यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्यों में डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ विशाल सागर, कर्नल अनिल नायर (निदेशक भीमताल परिसर) व डॉ मनीष बिष्ट (निदेशक हल्द्वानी परिसर), एकेडमिक कॉंसिल के सदस्य डा एम के नौटियाल, डॉ व्रिंस विमल, डॉ नरदेव सिंह, डॉ कमल पंत, डॉ ज्योति छाबड़ा, डॉ अरविंद नेगी, प्रो. ए. क्यू. अंसारी, डॉ अमित मिश्रा, डॉ दिब्यहष बोरदोलोई और अन्य प्रोफेसर शामिल हुए। इससे पहले गवर्निंग बॉडी की बैठक में सदस्यों के रूप में डॉ चण्डी प्रसाद भट्ट, डा ए एन पुरोहित और नारवेकर भी शामिल हुए।

Related posts

ग्राफिक एरा में कार्यकुशलता पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

cradmin

द पॉली किड्स स्कूल वसंत विहार ने अपना 16वां वार्षिक दिवस ‘विंटेज वाइब्स टू मैट्रो लाइफ’ मनाया।

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया सफलतापूर्वक आयोजन

cradmin

गौचर केंद्रीय विद्यालय को 26 साल बाद अपना भवन मिलने की जगी उम्मीद

prabhatchingari

शोध लेखन एवं एआई के प्रयोग पर कार्यशाला का सफल आयोजन

cradmin

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी – माया देवी विश्वविद्यालय

cradmin

Leave a Comment