Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी, मैक्स अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

 

देहरादून,  मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने एडवांस्ड हेड एवं नेक कैंसर के दो जटिल मामलों में सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी कर कैंसर केयर में नई उपलब्धि दर्ज की है।

 

डॉ. सौरभ तिवारी (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. चिज़्ल भाटिया (एस्थेटिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी) के नेतृत्व में टीम ने माइक्रोवैस्कुलर फ्री-फ्लैप तकनीक से एक 61 वर्षीय और एक 53 वर्षीय मरीज की क्रमशः पूर्ण व आंशिक जीभ का पुनर्निर्माण किया। दोनों मरीज सर्जरी के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और रिहैबिलिटेशन जारी है।

 

डॉ. तिवारी ने कहा कि समय पर निदान और उन्नत रिकंस्ट्रक्शन तकनीकें टंग कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता सुधारने में अहम हैं। डॉ. भाटिया ने बताया कि फ्री-फ्लैप तकनीक ओरल फंक्शन बहाल करने में गोल्ड स्टैंडर्ड है।

 

इन सफलताओं के साथ मैक्स अस्पताल ने सिर और गर्दन कैंसर उपचार में अपनी विशेषज्ञता और मजबूत की है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का एसएसपी ने निरीक्षण

cradmin

साधना व समाज सेवा के प्रतीक आचार्य श्री का महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

cradmin

भाकियू (W F) का उप्र राजकीय निर्माण निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना 22 से : सोमदत्त शर्मा

prabhatchingari

स्वास्थ्य जांच को मिशन बनाएं महिलाएं : रेखा आर्या

cradmin

स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक

prabhatchingari

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment