Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भीतरली गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

देहरादून,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर उपस्थित पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अधिक से अधिक टीमें लगाकर अवरुद्ध मार्ग को शीघ्र खोलने और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क़िमाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया और स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

 

इस अवसर पर पीएमजीएसवाई के अधिकारीगण सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

वात्सल्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की 3.58 करोड़ की धनराशि..……

prabhatchingari

भारत रंग महोत्सव वैश्विक एकता को बढ़ावा देने का सफल प्रयास: महाराज

prabhatchingari

मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद

prabhatchingari

मिस उत्तराखंड 2025 के ऑडिशन 15 सितंबर को होंगे आयोजित

prabhatchingari

धराली आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्री की संवेदना, मुख्यमंत्री धामी लौटे देहरादून

cradmin

घर-घर जाकर दिया जा रहा गोरखा हिमालयन फेस्टिवल का न्योता

cradmin

Leave a Comment