Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सीजीएचएस दरों पर उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध

 

 

देहरादून,  स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और उत्तराखण्ड एक्स-सर्विसमैन लीग (यूईएसएल) के बीच  समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

 

अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी तथा यूईएसएल की ओर से प्रेसीडेंट मेजर जनरल एम.एल. असवाल और वाइस प्रेसीडेंट कर्नल अमित पांड्या ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 

इस करार के तहत पूर्व सैन्यकर्मी, अधिकारी तथा उनके परिजन अब सीजीएचएस दरों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। खास बात यह है कि यह सुविधा केवल सीजीएचएस लाभार्थियों तक सीमित न होकर अन्य पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को भी मिलेगी।

 

डाॅ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस पहल से पूर्व सैनिक समुदाय को उच्चस्तरीय मेडिकल और सर्जिकल सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि “यह सहयोग पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय सिद्ध होगा।”

 

पूर्व सैनिक समुदाय ने इस एमओयू को “सम्मान और सहयोग की मिसाल” करार दिया। इस अवसर पर अस्पताल के कार्डियक साइंसेज़ के डायरेक्टर डाॅ. कर्नल सलिल गर्ग भी मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यो हेतु आभार जताया। ज्योर्तिमठ रविग्राम में स्टेडियम हेतु आग्रह किया

cradmin

जुआ,शराब व झूठ महापाप हैं : मोरारी बापू

prabhatchingari

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग किया जाए -मुख्यमंत्री

prabhatchingari

गौचर नगर क्षेत्र की एव नगर क्षेत्र से जुडे गांवों की समस्याओं के निदान के लिए आठवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे

prabhatchingari

सुरक्षा कारणों से एफआरआई में पर्यटकों की एंट्री बंद

cradmin

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

prabhatchingari

Leave a Comment