Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

सतेराखाल में डिजिटल शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

 

सतेराखाल। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सतेराखाल में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय में प्लेनेटस्कूल (पृथ्वीकुल) के सहयोग से आधुनिक स्मार्ट क्लास का विकास कर उसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए एलईडी पैनल, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों के माध्यम से अब विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त होगी। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों को भी शहरी विद्यालयों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज सतेराखाल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में आधुनिक तकनीक का समावेश समय की मांग है और संस्कारप्रधान विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरुआत से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार भी मिलेंगे।

पृथ्वीकुल के निदेशक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों की समझ, सीखने की क्षमता और रचनात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बर्तवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, अनुशासित एवं राष्ट्रहित में समर्पित नागरिक बनाना है। स्मार्ट क्लास की सुविधा से शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी, आकर्षक एवं परिणामदायी बनेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह नेगी, प्रधान सतेरा प्रियंका देवी, प्रधान स्यूपुरी बिंदु देवी, प्रधान खतेणा वासुदेव बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक नेगी, विद्यालय संरक्षक श्री शिशुपाल सिंह बर्तवाल, प्रकाशवीर सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

डीजीपी उत्तराखंड की देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से ओपन हाउस बैठक”

cradmin

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: सामूहिक गायन के साथ मुख्यमंत्री धामी ने दिया एकता का संदेश

cradmin

आतिथ्य प्रबंधन में शोध जरूरी

prabhatchingari

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

prabhatchingari

हल्द्वानी में 7 नवम्बर को होगा “उत्तराखंड की शान” का उत्सव, तैयारियों का जायजा लेते दिखे मंत्री गणेश जोशी

cradmin

Leave a Comment