Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

 

 

देहरादून,रायवाला पेट्रोल पम्प से चोरी हुई स्कूटी एक्टिवा UK14C-8165 को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। चोर की पहचान रमेश गवारिया (उदयपुर, राजस्थान) के रूप में हुई, जो मास्टर की का इस्तेमाल कर वाहन चोरी करता था।

 

वादी गोविन्द राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 15 नवंबर की सांय मोतीचूर जंगल सफारी रोड के पास से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोच लिया गया।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी तेल खत्म होने पर स्कूटी को जंगल में छिपाकर हरिद्वार ले जाने की फिराक में था। आरोपी पर राजस्थान में चोरी व लूट के 7 मुकदमे दर्ज हैं और वह ठिकाने बदलकर चोरी की वारदातें करता रहा है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Related posts

अग्निवीर पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान…

cradmin

संघर्ष से समर्पण तक—प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन

cradmin

देश-विदेश के छात्रों को राज्य में अध्ययन हेतु करें प्रेरित*

prabhatchingari

उत्तराखंड में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बीजेपी प्रदेश संगठन ने हाईकमान को भेजी रिपोर्ट

prabhatchingari

टीएचडीसी ने इमीनेंट बांड जारी करने की तैयारी के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक की।

prabhatchingari

डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर में डूबा युवक एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।*

prabhatchingari

Leave a Comment