Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

राजपुर सड़क दुर्घटना : एसएसपी ने दिखाई सख्ती, थानाध्यक्ष निलंबित, मुकदमा दर्ज – विवेचना वरिष्ठ निरीक्षक को सौंपी

 

 

देहरादून, राजपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना से जुड़े वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन थानाध्यक्ष राजपुर को निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

मामले में एसएसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तुरंत अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए, जिसके तहत थानाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा संख्या 192/25 धारा 281, 324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के लिए जांच सीनियर इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम भेजकर तत्कालीन थानाध्यक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा उनके ब्लड सैम्पल लेकर विस्तृत परीक्षण हेतु फॉरेंसिक साइंस लैब भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

इसी बीच, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकरण पर टिप्पणी व प्रतिक्रिया दिए जाने की सूचना पर भी एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी थाना/शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अवगत करा दें कि किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा लिए गए निर्णय पर सार्वजनिक रूप से कमेंट करना आचरण नियमावली व पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित  कराया जाए।

 

Related posts

भारत की टेक एक्सपोर्ट स्टोरी 2.0 की दिशा में अग्रसर, विंज़ो अब दुनिया के चार में से तीन टॉप गेमिंग मार्केट्स में लाईव हुआ

cradmin

स्वच्छ और हरित भविष्य की राह पर बच्चों का नवाचार, ग्राफिक एरा में सजी रंगारंग कांग्रेस

cradmin

माँ डाटवाली सिद्ध पीठ का 222वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ प्रारंभ

cradmin

स्वास्थ्य जांच को मिशन बनाएं महिलाएं : रेखा आर्या

cradmin

ज्योतिर्मठ में स्टेट ओलम्पिक चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में स्वागत रैली का आयोजन

prabhatchingari

आस्था और भक्ति का संगम: कौलागढ़ में माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव संपन्न

cradmin

Leave a Comment