Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत तीन उपनल कर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी 50-50 लाख की सहायता राशि

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उपनल के माध्यम से सेवारत तीन दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। ये सहायता राशि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत प्रदान की गई है।

 

उपनल के माध्यम से विद्युत वितरण खंड, जसपुर में तैनात बृजेश कुमार की जनवरी 2025 में, ब्रिडकुल देहरादून के तसलीम की नवम्बर 2024 में, और विद्युत वितरण खंड हरिद्वार में तैनात संजय कुमार की फरवरी 2025 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे और संवेदना व्यक्त की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी आर्थिक सहायता मानव जीवन की क्षति की पूर्ति नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में यह परिजनों को आर्थिक संबल अवश्य देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक कार्य वातावरण और उनके परिवारों को सुरक्षा कवच मिल सके।

 

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उनके निर्देश पर राज्य सरकार ने सरकारी, अर्द्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हित में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत बैंकिंग सुविधाएं और बीमा लाभ प्रदान करने के लिए बैंकों के साथ एमओयू किया है। इसी योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने इस पहल के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार भी व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार कर्मचारियों और जनता के हित में अनेक नवाचार कर रही है। कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, मेजर जनरल शम्मी सबरवाल (से.नि.), एमडी उपनल जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन, और एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान, राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 करोड़ की सौगात : हेमराज बिष्ट

cradmin

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा भव्य समारोह, पदक विजेताओं को दी जाएगी इनाम राशि

cradmin

टिहरी क्वीन्स ने मसूरी थंडर्स को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त

cradmin

कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी कप्तान मैदान में डटे

cradmin

गणितीय शिक्षकों हेतु मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 2025 का आईसर मोहाली में आयोजन

prabhatchingari

डीएम जनता दर्शन: 102 शिकायतें सुनीं, कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment