Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग अपहृता को सकुशल किया गया बरामद

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दुराचार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून, निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सूक्ष्म सुरागरसी व मुखबिर तंत्र के माध्यम से कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/07/2025 को अभियुक्त साहिल कुमार के कब्जे से अपहृता को सेलाकुई क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता द्वारा दिए गए कथनों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64 BNS एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।

  1. नाम: साहिल कुमार
    पिता का नाम:  राजकुमार
    निवासी: बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून
    उम्र: 19 वर्ष जनपद पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related posts

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : सीजीएचएस देहरादून ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

एसडीआरएफ फ्लड कंपनी द्वारा 165 कांवड़ियों की बचाई जान, कमांडेंट ने जवानों को दिया प्रशस्ति पत्र

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

cradmin

तुलाज़ इंस्टिट्यूट में सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड क्लाइमेट चेंज पर कार्यशाला हुई आयोजित

prabhatchingari

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोर्कापण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, विपक्ष का हंगामा

cradmin

Leave a Comment