Prabhat Chingari
उत्तराखंड

निकाय चुनाव: तय समय पर नहीं होंगे निकाय चुनाव, जाने कब हो सकते हैं चुनाव।

प्रदेश में नवंबर माह में 102 नगर निकायों के चुनाव होने मुश्किल हैं। चुनाव से पूर्व की तैयारियां अब तक अधूरी हैं। दो दिसंबर को निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार निकायों को प्रशासकों के हवाले करेगी।

हालांकि, सरकार का तर्क है कि अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निकाय चुनाव की तैयारी की जा रही है। सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण चल रहा है। अभी तक श्रीनगर और हरिद्वार के शिवालिक नगर की सर्वेक्षण रिपोर्ट एकल सदस्यीय समर्पित आयोग को प्राप्त नहीं हुई। इनका सीमा विस्तार होना है। आयोग की अभी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी की जनसुनवाई बची हुई है।

हालांकि, आयोग के अधिकारियों का कहना है कि ओबीसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। माना जा रहा कि जनसुनवाई और बचे हुए निकायों की रिपोर्ट आने के बाद आयोग को कम से कम एक से डेढ़ माह का समय अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में लगेगा। ऐसे में दिसंबर से पहले रिपोर्ट आने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर सभी बिंदुओं पर तैयारी परखी जा रही है। तैयारी के हिसाब से सरकार चुनाव कराएगी। उनका कहना है कि तैयारी देखने के बाद ही चुनाव की स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि सरकार निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव से पहले नहीं कराना चाहती। लिहाजा, निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। मामले में हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब मांगा हुआ है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर इत्तेफाक नहीं रखती।

Related posts

कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार की मनमोहक प्रस्तुति से विरासत में छाई भक्ति की लहर

cradmin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में टीएचडीसी के 600 मेगावाट सोलर ऊर्जा परियोजना की रखी आधारशिला…….

prabhatchingari

BLA–BLO का बेहतर तालमेल बनाएगा SIR को सुगम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

cradmin

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशानुसार जिलाधिकारी चमोली ने सभी सरकारी एवं वन भूमि को हटाने के लिए समीक्षा बैठक की*

prabhatchingari

नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले “नटवर लाल” को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

भाकियू लोकशक्ति उत्तराखण्ड ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती

prabhatchingari

Leave a Comment