Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु हुआ घायल, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

जनपद रुद्रप्रयाग-आज पुलिस चौकी लिनचोली द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिनचोली गरुड़चट्टी के पास एक श्रद्धालु पैर में चोट लगने पर घायल अवस्था में है, जिसे अस्पताल पहुँचाये जाने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घायल श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से दर्शन करने के उपरांत सोनप्रयाग की ओर जा रहा था व लिनचोली से कुछ किलोमीटर पहले ही शॉर्टकट मार्ग पर चलते समय अनियन्त्रित होकर गिरने से चोटिल हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त घायल श्रद्धालु को रेस्क्यू कर लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम:-* श्री हर्ष गुप्ता, उम्र 31 वर्ष
निवासी :- कानपुर, उत्तरप्रेदश

Related posts

भारत की ऐतिहासिक जीत पर देहरादून से जय शाह और खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद्गीता

cradmin

घर पर खोल सकेंगे मिनी बार.कुछ शर्तो के साथ..

prabhatchingari

UKITEX 2025 का भव्य उद्घाटन, भगत सिंह कोश्यारी ने उद्यमिता और निवेश को बताया विकास की कुंजी

cradmin

13,वीं, उत्तराखण्ड अर्न्तविद्यालयी बालिका एवं बालक जिमनास्टिक प्रतियोगिता का हुआ आगाज

prabhatchingari

ग्राफिक एरा का कन्वेंशन सेंटर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस जैसा – तलत अज़ीज़

cradmin

नीती माणा घाटी कोविड टीम ने बांटी नंदा नगर में राहत सामग्री

cradmin

Leave a Comment